रेहड़ क्षेत्र में मिले गुलदार के शव की जांच करते चिकित्सक। स्त्रोत वन विभाग।
- शव का पोस्टमार्टम करा रहा वन विभाग, रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर मृत गुलदार मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वनकर्मियों की सूचना पर उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताता कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बुधवार रात किसी व्यक्ति ने कैंप कार्यालय रायपुरी पर हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर अंगदपुर के समीप मृत गुलदार के पड़े होने की सूचना दी। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद रेंजकर्मी गुलदार के शव को उठाकर मकौनिया वन चौकी पर ले आए। उधर, एसडीओ अंशुमन मित्तल ने बताया कि मृत गुलदार मादा वयस्क है। जिसकी आयु लगभग चार वर्ष है। गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गुलदार की मौत का स्पष्ट कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।
चिकित्सकों के पैनल में पशु चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह कासमपुर गढ़ी, डाॅ. धीरेंद्र सिंह अफजलगढ़ और डाॅ. उमा सिंह कादराबाद रहीं। मकौनिया चौकी पर वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा, डिप्टी रेंजर नगीना सरोप सिंह रावत, एजुकेशन आफिसर कार्तिक, सीओ अफजलगढ़ भरत कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।