फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
नजीबाबाद में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम विजय वर्धन तोमर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सहित क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी लालचंद और दिनेश चंद से जानकारी ली। मंडी समिति के दोनों केंद्रों पर धान रखने के लिए बोरियां उपलब्ध न होने के कारण बृहस्पतिवार को दोपहर तक खरीद प्रभावित रही। एसडीएम ने भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह की उपस्थिति में गुलालवाली के किसान अंग्रेज सिंह, प्रेमपुर के किसान रामगोपाल, चंदनपुरा के किसान अब्दुल वाहिद, रोहित पाल, अमनदीप आदि से धान खरीद में आ रही समस्याओं को जाना। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि अब तक कृषि उत्पादन मंडी समिति के दोनों केंद्रों पर 10306 क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। राजस्व विभाग के मुकेश राजपूत के साथ एसडीएम ने धान क्रय केंद्र जोगीरम्पुरी और मथुरापुरमोर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें