एसडीएम ने जालपुर गोशाला का किया निरीक्षण
नजीबाबाद/नांगलसोती। एसडीएम ने नांगलसोती के जालपुर गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने जालपुर गोशाला पहुंचकर पशुओं के स्वास्थ्य और चारा प्रबंधन के संबंध में जानकारी की। कुछ समय से चारा काटने की मशीन की मोटर में आई तकनीकी खराबी तत्काल दूर कर एसडीएम ने पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीमार पशुओं की मृत्यु के मामले में एसडीएम ने पशु चिकित्सक अंकित से जानकारी की। पशुशाला में काफी समय से बीमार एक वृद्ध गोवंश और छोटे बीमार बछड़े की बीमारी से मौत होने की चिकित्सक ने एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम ने पशुशाला में मार्ग दुर्घटना में घायल एक गोवंश सहित अन्य पशुओं का समय-समय पर उपचार करने के पशु चिकित्सक को निर्देश दिए। संवाद