एसडीएम ने ईद पर दिए फल और अंगोछे
नजीबाबाद। प्रशासन की ओर से ईद पर क्वारंटीन में रह रहीं आठ महिलाओं सहित करीब 200 लोगों को फल और अंगोछे वितरित किए गए।
एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने नजीबाबाद के आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन में रखे गए लोगों को ईद की बधाई दी। प्रशासन की ओर से एनआईआईटी, राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज, शहनाई बैंक्वेट हॉल, आईटीआई समीपुर क्वारंटीन अवधि पूरी कर रहे करीब 200 लोगों को फल और अंगोछे वितरित किए। फल वितरण में नायब तहसीलदार राजीव यादव ने सहयोग किया।