फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसेे में स्कूटी सवार छात्र की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हुए। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम शहर की ज्ञान विहार कॉलोनी में रहने वाले अंश (14) पुत्र पंकज, आर्यन पुत्र संदीप और देव पुत्र छविराम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार तीनों छात्र आईटीआई कॉलेज के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक से बचने के फेर में उनके स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर तीनों छात्र सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये के नीचे अंश और आर्यन आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर हालत देखते हुए आर्यन को मेरठ रेफर कर दिया। अंश एमडी इंटर नेशनल स्कूल में 10 वीं का छात्र था स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। अंश और आर्यन आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। सड़क हादसे में छात्र की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें