फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
नगीना के लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में दीपावली मेले में बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ऩगीना। लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय दीपावली मेले का विधिवत शुभारंभ कॉलेज निर्देशक संजीव अग्रवाल ,प्रबंधक राकेश अग्रवाल व प्राचार्य डा. प्रियंका अग्रवाल ने किया। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित दीपावली मेले में एलआर एस अकादमी, एल आर एस महिला महाविद्यालय, लॉ कॉलेज व बीटीसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया। प्रवक्ता अमित राणा व पुनीत अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित मेले में छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। पूजा, प्रियंका, समीक्षा, शिवानी द्वारा वर्षा जल संरक्षण, संगीता, मनीषा द्वारा प्राथमिक विद्यालय, निधि, निकिता, शालू द्वारा वायु प्रदूषण व हिमांशी, पूजा, स्वाति, मोनिका द्वारा सोलर पावर मॉडल के बनाए गए। छात्राओ ने वॉलपेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई। छोटे-छोटे बच्चों ने मेले में घोड़े पर बैठकर घूमने का आनंद लिया। प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मेले को सफल बनाने में डीएलएड विभागाध्यक्ष बाबू राम, सुनील कुमार, पुनीत अग्रवाल, अमित कुमार, ललित राणा, निशात परवीन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें