फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अजमीढ की शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
नहटौर में महाराजा अजमीढ महाराज की शोभा यात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
महाराजा अजमीढ़ की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

नहटौर। मेढ़ क्षत्रिय सोनार सभा के तत्वावधान में महाराजा अजमीढ़ की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर से शुरू हुई। सबसे आगे घुड़सवार ध्वज लिए चल रहे थे। शोभायात्रा में अघोरी अखाड़ा, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, कृष्ण सुदामा, अजमीढ़ जी महाराज, मां काली का अखाड़ा, राम लक्ष्मण सीता, हनुमान आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में अजमीढ़ महाराज की प्रतिमा के आगे समाज के लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में विपिन वर्मा, मा. रोहिताश वर्मा, इंद्रदेव वर्मा, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, अजय वर्मा, अशोक वर्मा, शगुन वर्मा, सुनील वर्मा, हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें