फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचल कर छात्रा मौत

Wed, 02 May 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना की जानकारी करते कोतवाल शक्ति सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में नहटौर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई धामपुर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से रुहेलखंड विश्वविद्यालयी परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर में ट्रक सड़क पलट गया जबकि बस भी पलटने से बची। इसमें बैठी सवारियां में चीख पुकार मच गई। बस और ट्रक के चालक, परिचालक और क्लीनर वाहनों को छोड़ कर मौके से भाग गए। घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। वाहनों को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत किया। गांव गुजपुरा निवासी जाग्रति रानी उर्फ जग्गो (17) पुत्री मूलंचद और स्वाति रानी पुत्री बलवंत सिंह स्योहारा के लक्ष्य कॉलेज की बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोनों का परीक्षा केंद्र धामपुर के आरएसएम कालेज में था। बुधवार की दोपहर दोनों परीक्षा देकर पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान नहटौर की ओर से जा रहे ट्रक और बिजनौर की ओर से धामपुर डिपो की रोडवेज की बस की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें ट्रक सड़क किनारे पलट गया जबकि अनियंत्रित हुई बस ने छात्रा जाग्रति को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि स्वाति रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। बस जाग्रति को कुचलने के बाद कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। बस में सवार करीब 50 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री उतर कर अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। इसके साथ ही बस और ट्रक के चालक, परिचालक और क्लीनर वाहनों को छोड़ कर मौके से भाग गए। घटना का जैसे ही छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों को पता लगा तो वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और नहटौर मार्ग जाम कर दिया। दोनों वाहनों के चालकों की गिरफ्तारी करने और मृतक छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों वाहनों में आग लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों का कहना था कि सूचना देने के काफी देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कई बार क्षेत्र के दरोगा को फोन मिलाया। पर उसने फोन रिसीव करना भी गंवारा नहीं किया। हंगामे से नहटौर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर के बाद कोतवाल शक्ति सिंह ने समझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शाम तक घटना की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। उधर, घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाया गया है। हादसे में बाइक सवार राशन डीलर की मौत धामपुर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हिरनपुरा निवासी राशन डीलर सत्यवीर सिंह (65) बुधवार को धामपुर में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल होने आया था। थी। उसके साथ गांव का ही सहदेव सिंह भी धामपुर किसी काम से आया था। तहसील के सभाकक्ष में हुई बैठक खत्म होने के बाद वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकथल सानी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सत्यवीर हाईवे पर सिर के बल जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सहदेव सिंह को भी काफी गंभीर चोट आई है। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सहदेव सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया जबकि सत्यवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि बाइक सवार दोनों लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। मार्ग दुर्घटना में बालिका सहित दो की मौत मंडावली/रायपुर सादात। मार्ग दुर्घटना में बाइक की टक्कर लगने से एक वृद्घ की मौत हो गई। बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, भागूवाला के निकट हुए मार्ग दुर्घटना में कोटद्वार निवासी बालिका की मृत्यु हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के हरगनपुर निवासी 18 वर्षीय विशाल बाइक से विवाह समारोह में भाग लेने के लिए कोटकादर जा रहा था। चंदनपुरा निवासी वृद्घ जमीर पुरनपुर के निकट स्थित एक बाग की रखवाली कर गांव लौट रहा था तभी वृद्घ से एक बाइक टकरा गई। बाइक की टक्कर से वृद्घ गंभीर रूप से घायल हो गया कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। भागूवाला-मोटा महादेव मार्ग पर बाइक की कार से टक्कर होने पर बाइक सवार ढाई वर्षीय कोटद्वार निवासी बालिका की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी मां पूजा रावत और बाइक चला रहा विशाल घायल हो गया। कोटद्वार निवासी विरेंद्र रावत ने मंगलवार को हुई घटना के संबंध में मंडावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में नीदडू निवासी असलम पर लापरवाही से कार चलाकर बाइक में टक्कर मारने से दुर्घटना में घायल बालिका दीया की कोटद्वार में उपचार के दौरान मौत होने तथा दो लोगों के घायल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें