फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अराजकतत्वों का अड्डा बना गोहावर जैत का विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव गोहावर जैत के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात किया, जिसमें उन्होंने विद्यालय का फर्श पानी की टोटी, टाइल्स और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर हंगामा किया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव गोहावर जैत में एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार और सोमवार की देर रात को असामाजिक तत्वों ने लोहे के मुख्य दरबाजे का ताला व कुंदे को तोड़ दिया। शरारती तत्वों ने पूर्व में भी कई बार विद्यालय में तोड़ फोड़ की मुख्य द्वार का ताला तोड़कर टाइल्स, फर्श, हैंड वाश और पानी की टोटियों को क्षति ग्रस्त कर दिया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रंजना कुमारी ने अज्ञात में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत लाखों रुपये खर्च कर विद्यालय के कक्षों, दरवाजों की मरम्मत के अलावा शौचालयों व चहारदीवारी के साथ मुख्य दरवाजे का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें