फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगनहर पर पलटी स्कूल बस, 12 बच्चे घायल

Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर के ग्राम गोविंदपुर के पास स्कूल बस पलटने से सहमे बच्चे।
विज्ञापन
बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र में कसौर नहर की पटरी पर गांव गोविंदपुर के पास शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, किरतपुर की स्कूल बस गांव भनेड़ा की ओर से बच्चों को लेकर आ रही थी। जैसे ही बस गांव गोविंदपुर पहुंची तो कीचड़ अधिक होने से पलट गई। बस में करीब 40 बच्चे मौजूद थे। बस पलटने से 12 बच्चे घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। रोहिताश सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर खनन से भरे वाहन ज्यादा चलते हैं। जिसकी वजह से मिट्टी रास्ते पर गिर जाती है। अब बारिश होने पर रास्ते पर कीचड़ हो गया। कीचड़ में फिसलने से ही बस पलटी है। इससे पहले भी कई लोगों के साथ ऐसे ही हादसा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें