फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहकारी समितियों में किसानों ने उत्साह के संग किया मतदान

Sun, 19 Mar 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नींदडू में मतदान के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
बिजनौर। सहकारी समितियों में संचालक पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसमें समितियों के शेयर धारक किसानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाम चार बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना करते हुए हार जीत के नतीजों की घोषणा कर दी गई। इसी के साथ जिले की 93 समितियों में 452 संचालक निर्वाचित हुए जबकि 395 पहले ही निर्विरोध संचालक बन गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को 93 समितियों में सुबह दस बजे संचालक पदों के लिए मतदान चालू हुआ। चुनाव को लेकर भारी पुलिस की तैनाती की गई थी। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उधर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज और एएसपी पूर्वी अपने अपने जोन में मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते हुए भ्रमणशील रहे। शाम चार बजे तक मतदान चला, जिसमें करीब डेढ़ लाख मतदाताओं ने हिस्सा लिया है।
बता दें कि सहकारी समितियों में जगह कम होने की वजह से परिषदीय स्कूलों या अन्य भवनों में मतदान केेंद्र बनाए गए थे। मतदान के दौरान एक एक वोट को ढूंढ ढूंढकर मतदान कराया गया। बुजुर्ग भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। समितियों की सदस्य महिलाओं ने भी घर का कामकाज छोड़ पहले मतदान करने को प्राथमिकता दी। शाम चार बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना की गई। जिसमें 452 संचालक पदों के नतीजे घोषित करने के साथ ही निर्वाचित हुए संचालकों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस चुनाव में 1079 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे।
विज्ञापन


दो समितियों में नहीं हुए चुनाव

जिले की नजीबाबाद ब्लाक की सरवनपुर मड़का तथा किरतपुर समिति का चुनाव विभिन्न कारणों से स्थगित कर दिया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी समिति का चुनाव स्थगित करना पड़ा है। उधर नौ समिति में शत प्रतिशत निर्विरोध संचालक चुने गए। जबकि अन्य समितियों में कुछ पदों पर निर्विरोध संचालक चुने गए। कुल मिलाकर 395 निर्विरोध संचालक चुने गए।

नींदडू में मतदान के लिए लगी लाइन।

नींदडू में मतदान के लिए लगी लाइन।

नींदडू में मतदान के लिए लगी लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें