फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का स्कूल आवंटन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले पर आए शिक्षकों का स्कूल आवंटन शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन होना शुरू हो गया है। स्कूल आवंटन के पहले दिन जूनियर हाईस्कूल के 94 शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल दिए गए। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को 15 और 16 फरवरी को स्कूल ऑनलाइन आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि अंतर जनपदीय तबादले पर आए जूनियर हाईस्कूल के 94 शिक्षकों को रविवार को ऑनलाइन स्कूल आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब प्राइमरी स्कूलों के जो शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले पर आए हैं उन्हें 15 व 16 फरवरी को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को प्राइमरी अंतर जनपदीय तबादले पर आए ऐसे शिक्षक, जो दिव्यांग पुरुष व महिला शिक्षिका जिनका भारांक दस तक है, उन्हें स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि 16 फरवरी को सभी प्राथमिक स्तर की महिला शिक्षिका व पुरुष शिक्षकों को स्कूल ऑनलाइन आवंटन किए जाएंगे। सभी शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन पूर्वाह्न आठ बजे से बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में किया जाएगा। रविवार को स्कूल आवंटन के दौरान बीएसए महेश चंद्र, जिला समन्वयक रासु कुमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रवक्ता निशा राजपूत, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल शर्मा, वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, नीरज गुप्ता, कामेश कुमार, राकेश सिंह, मनोज सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें