शिक्षामित्रों को एक तारीख तक मिलेगा मानदेय
धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही ने बताया कि प्रदेश के समायोजित शिक्षकों/शिक्षामित्रों/अनुदेेशकों का मानदेय शिक्षकों के वेतन की तरह प्रत्येक माह की एक तारीख को दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेेश के स्कूल एवं शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि अब समायोजित शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय के भुगतान के लिए बिल प्रत्येक माह की 20 तारीख तक शिक्षकों के बिलों की तरह से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध होंगे। इसकी व्यवस्था खंड शिक्षा अधिकारियों दो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों के रास्ते में आ रही समस्याओं को तेजी से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार शिक्षामित्रों/अनुदेेशकों को 180 दिन का बाल्यावस्था अवकाश, सामूहिक स्वास्थ्य बीमा योजना, 14 दिन का अवकाश देने का आदेश पहले ही दे चुकी है। जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, बबीता रानी, आदेश सिसौदिया, अर्चना सिंह, पवन चौहान, सन्नो, जनेंद्र कुमार, रविता रानी, उदयवीर सिंह, ओमकार चौधरी, अरविंद कुमार, केशव त्यागी, अनुज चौहान, राजकुमार सैनी ने सरकार के आदेश की सराहना की है।