फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीडी की छात्राएं सड़कों पर उतरीं

Tue, 29 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी की छात्राओं ने स्कालरशिप फार्म धांधली को लेकर सोमवार को स्टेट हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम ने छात्राओं की परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया। कहा  यदि स्कालरशिप फार्म भरने में कोई खामी मिली तो कार्रवाई होगी ।

एसबीडी में 30 सितंबर को स्कालरशिप के फार्म ऑनलाइन कराने की अंतिम तिथि है। सोमवार को छात्राएं फार्म भरवाने के लिए कॉलेज की नोडल अधिकारी आभा अग्रवाल के पास पहुंची तो उन्होंने उनकी रसीद देखकर फार्म भरने से मना कर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा जो भी फार्म छात्राएं उनके पास लेकर आई हैं वो सेल्फ फाइनेंस से संबंधित थे। जो अनुदानित फार्म उन्हें मिले हैं वो उन्होंने भरवा दिए हैं। इससे छात्राओं का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम होते पुलिस मौके पर पहुंची। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति फार्म में घपला करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।

पुलिस ने छात्राओं को हाईवे से हटाने की लाख कोशिश की, लेकिन छात्राएं टस से मस नहीं हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सतेंद्र कमार ने छात्राओं को फार्म जमा करने और धांधली की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा  कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को सेल्फ फाइनेंस की छात्राओं से 4600 रुपये लिए। जबकि उन्हें 2038 रुपये की रसीद हाथ में थमा दी।

रसीद पर न तो तिथि अंकित की और न ही सेल्फ और अनुदानित लिखा।   
एसडीएम ने कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की फार्म सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने छात्राओं के फार्म भरने के लिए डॉ. आभा अग्रवाल के निर्देशन में तीन सदस्य टीम गठित की। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने कॉलेज प्रबंधन को हिदायत दी कि यदि छात्रवृत्ति फार्म में धांधली मिली तो कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

कॉलेज की नोडल अधिकारी आभा अग्रवाल ने कॉलेज प्रशासन पर छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आरोप है छात्राओं के जो स्कालरशिप फार्म भरे गए हैं वो सेल्फ फाइनेंस सीट के लिए भरे हैं। जिन पर छात्राओं को स्कालरशिप मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें