फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल का हुआ सावन, जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
कालागढ़ की हाथीशाला मे जन्मदिन के केक के साथ सावन, मां कंचम्बा व मौसी गंगा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दो साल का हुआ सावन, जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में हाथी के बच्चे सावन का दूसरा जन्म दिन सादगी के साथ मनाया गया। हाथी ने केक काटा। कालागढ़ की हाथीशाला में हाथी के बच्चे सावन का दूसरा जन्म दिन रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर हाथीशाला मैं सजावट की गयी। सावन के लिए 80 किलो आटे का एक केक बनाया गया। फल आदि भी केक के साथ रखे गए। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि नन्हा आज दूसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है। समूचे कार्बेट नेशनल पार्क में इस बात को लेकर खुशी का माहौल है। इसके लिए बड़ा जश्न मनाने की तैयारी थी परंतु कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। सावन अपनी मां कंचंबा, मौसी गंगा के साथ केक काटने आया। सावन ने अपनी मां और मौसी के साथ हाथीशाला में कई चक्कर लगाए। इस मौके पर मेहमान उपनिदेशक कल्याणी, पार्क वार्डन आरके तिवारी, क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के अलावा महावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें