फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरोवर, गंगा और वाटिका बनेगी विदुरकुटी की पहचान

Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के विदुर कुटी पर बनने वाले जैव विविधता पार्क का नक्शा
विज्ञापन
-विदुरकुटी पर गंगा की धारा लाने के साथ बनेगा कमल सरोवर
विज्ञापन

-जैव विविधता पार्क में होंगी नवगृह और नक्षत्र वाटिका
-पर्यटकों को लुभाएगा विदुरकुटी का तितली पार्क
फोटो
रजनीश त्यागी
बिजनौर। यदि सबकुछ ठीक रहा तो विदुरकुटी अपने पौराणिक महत्व के साथ-साथ यहां की खूबसूरती के लिए भी जानी जाएगी। जहां एक ओर जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग गंगा की धारा विदुरघाट तक लाने के प्रयास में लगे हैं, वहीं वन विभाग कमल सरोवर, तितली पार्क, जैव विविधता पार्क और नवगृह और नक्षत्र वाटिका बनाने की तैयारी में जुट गया है। वन विभाग ने शासन द्वारा पूछे गए सवालों का जबाव भी दे दिया है, जिससे इनके बनने और बजट जारी होने की उम्मीद बढ़ गई हैं।
यूं तो महात्मा विदुर या उनकी कुटी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इसके बावजूद राजनैतिक उपेक्षा और कमजोर इच्छा शक्ति के चलते यह क्षेत्र दो साल पहले तक भगीरथी प्रयास की बांट जोह रहा था। पिछले कुछ समय में विदुरकुटी के लिए कई बडे़ प्रयास हुए। जैसे यहां वृद्धा आश्रम को वापस लाना, पुस्तकालय का बनाना, जीर्णोद्धार और नई कमेटी का गठन करना मुख्य रहा। इसके अलावा पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद विदुरकुटी के पास तक गंगा की धारा लाने के लिए हुए प्रयासों के बारे में जिला प्रशासन से पूछ चुके हैं। जिसके बाद डीएम उमेश मिश्रा ने सिंचाई विभाग के साथ यहां का दौरा भी किया और प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने की बात कही। अब उम्मीद जताई जा रही है कि गंगा की धारा लाने के प्रोजेक्ट को शीघ्र ही लखनऊ भेजा जाएग, जिसे शासन शीघ्र ही मंजूरी दे सकता है।
विज्ञापन


कमल सरोवर और तितली पार्क और रुद्र वन बनेंगे आकर्ष
वन विभाग जैव विविधता पार्क में ऐसी चीजों को शामिल रहा है, जो जिले में पहली बार ही कहीं नजर आएंगी। यहां पर नवगृह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, पंच वटी तो होगी ही, साथ में तितली पार्क भी होंगा। इसके अलावा रुद्रवन भी बनेगा, जहां रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा तित्रला वन, ब्रहम वृक्ष वन, कल्पतरू वन, बांस पार्क, नेचर ट्रेल भी बनाए जाएंगे। वहां एक सरोवर भी बनेगा, जिसमें कमल के फूल रहेंगे। साथ ही सरोवर के जल में बत्तख, पानी में कछुए भी रहेंगे।

पौराणिक धरोहर को संजोया जा रहा है: डीएम उमेश मिश्रा
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि गंगा की धारा विदुरकुटी लाने के प्रयास तेज गति से चल रहे हैं। जैव विविधता पार्क को भी पौराणिक रूप से तैयार किया जाएगा। यह स्थान बहुत पवित्र हैं। इसे संजोया और संवारा जा रहा है। यह काम होने के बाद यहां पर जिले से ही नहीं, बल्कि देशभर से लोग आएंगे।
विज्ञापन

-

उम्मीद है शीघ्र मिलेगी बजट को मंजूरी: एसडीओ
वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि जैव विविधता पार्क को सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। कुछ सवाल शासन की ओर से भेजे गए थे, जिनका जवाब तैयार हो रहा है। इसके बाद बजट को भी शीघ्र मंजूरी मिल सकती है। यह 40 हेक्टेयर भूमि में करीब छह करोड़ की लागत से तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें