धामपुर में शिखर स्कूल में संपन्न खेलों में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
- फोटो : DHAMPUR
वॉलीबाल में सरस्वती हाउस रहा विजेता
धामपुर। शिखर शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में सरस्वती हाउस ने गंगा हाउस को पराजित किया। इस मौके पर होली ऐंजल स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
शुक्रवार को विद्यालय के चारों हाउस गंगा, यमुना, सरस्वती व गोदावरी हाउस के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में गंगा हाउस ने यमुना हाउस को 15-09, 15-08 के अंक के बड़े अंतर से पराजित किया। सरस्वती हाउस ने गोदावरी हाउस को 15-11, 15-09 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में गंगा हाउस विजयी रहा। दूसरे और तीसरे मैच में सरस्वती हाउस ने गंगा हाउस को पराजित किया। मैच का स्कोर 15 -9, 8-15 व 8-11 रहा। मैच की स्कोरर आस्था व नीलाक्षी रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य बीके राणा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि होली एेंजल स्कूल के प्राचार्य राजेश चौहान ने खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट बांट कर व उन्हें सम्मानित कर किया। संचालन आरएन सिंह ने किया। इस अवसर पर अंकित सिसौदिया, अमित कुमार, मनोज, भूमिजा, राकेश श्रीवास्तव, सरवन यादव आदि रहे।