फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की प्रतिमा खंडित की, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास की प्रतिमा खंडित की, आक्रोश
विज्ञापन

- नई प्रतिमा की स्थापना कराई जा रही है
फोटो-4
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव शेरपुर कल्याण में बुधवार रात किसी असामाजिक तत्व ने रविदास धर्मशाला में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे अनुसूचित समाज में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गांव शेरपुर कल्याण की रविदास धर्मशाला में स्थित संत रविदास की प्रतिमा को बुधवार की रात्रि किसी समय कुछ शरारती तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोग धर्मशाला में गुरु रविदास की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने प्रतिमा को खंडित अवस्था में पाया। गांव के अनुसूचित समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

समाज के पुष्पराज सिंह, जसवंत सिंह, अमित कुमार, इंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, घासीराम, गोपी सिंह, वेदपाल सिंह, राजपाल सिंह, अरविंद कुमार, हरपाल सिंह, परवीन सिंह, जोगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, दीपक भारती सहित अनेक लोग आरोपियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर ट्राली से थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मंदिर में प्रतिमा खंडित होने से पूजा-पाठ कार्य में प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस गांव स्थित धर्मशाला पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीरक्षक जीत सिंह का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां शुरू की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें