फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में लगी सैनिटाइजर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कार्यालय में लगी सैनिटाइजर मशीन
विज्ञापन

नगीना। कोरोना वायरस के प्रकोप से नगर पालिका कार्यालय व कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन ने कार्यालय के द्वार पर सैनिटाइजर मशीन लगा दी है।
विज्ञापन

रविवार रात पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर पालिका प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज करने के उद्देश्य से सैनिटाइजर मशीन लगा दी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लेखाकार मदन पाल सिंह ने सर्वप्रथम सैनिटाइजर मशीन के अंदर प्रवेश कर शुभारंभ कराया। पालिका के ईओ ने बताया की पालिका कार्यालय में आने वाले हर कर्मचारी व बाहरी लोगों के लिए मशीन के भीतर से निकलना अनिवार्य होगा। इस मौके पर तलत अहमद, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, ललित कुमार, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें