फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। वेतन, दीपावली बोनस सहित कई मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद के सरकारी, संविदा व ठेके वाले सफाई कर्मचारियों ने दीपावली बोनस न दिए जाने सहित कई मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी विशाल, महेंद्र, अमित, बंटी, सोहन, साजन, शिवा, पप्पू ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि दीपावली बोनस का भुगतान नहीं किया गया। सफाई कर्मचारी देर शाम तक दीपावली का बोनस दिए जाने, कर्मचारियों को वर्दी देने, संविदा और ठेका कर्मचारियों का तत्काल भुगतान करने की मांग पर अड़े रहे। धरना-प्रदर्शन में मुन्नी, शोभा, रीना, बरखा, बबली, सोनू आदि सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें