फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - स्वयंसेवकों ने गुणात्मक संचलन निकाला

Mon, 23 Jan 2023 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक।
विज्ञापन
- संचलन में स्वयंसेवकों के कदमताल का अनोखा संगम देखने को मिला
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समता प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में चयनित किए गए स्वयंसेवकों ने गुणात्मक संचलन निकाला। संचलन में स्वयंसेवकों के कदमताल का अनोखा संगम देखने को मिला। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा उसे उनका स्वागत हुआ।
शनिवार दोपहर से एमडी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 170 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। रविवार को 170 स्वयंसेवकों में से 60 स्वयंसेवकों का चयन गुणात्मक संचालन के लिए किया गया। संचलन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व प्रांत शारीरिक टोली सदस्य उदयवीर ने कहा कि देश में व्यापक परिवर्तन हो रहे, इस सब का आधार शाखा ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवक अलग -अलग क्षेत्र में रहकर कार्य करते हैं और इन्हीं कार्यों से समाज में परिवर्तन आता है। कहा कि शाखा में आने से स्वयंसेवक का चरित्र निर्माण होता है। मुख्य वक्ता के संबोधन के उपरांत एमडी डिग्री काॅलेज से गुणात्मक संचलन शुरू हुआ। संचलन गोकलपुर की चुंगी, वाल्मीकि बस्ती, रम्मू का चौराहा, महिला थाने के सामने से होता हुआ शिव मंदिर, कुंवर बाल गोविंद आदि से होता हुआ पुन: एमडी डिग्री काॅलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक देवेंद्र ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें