150 पोल्ट्री फार्म से लिए जाएंगे मुर्गियों के नमूने
बिजनौर। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आनंद तोमर ने बताया कि जिले में छोटे बड़े करीब 150 पोल्ट्री फार्म को चिह्नित किया गया है। इन सभी पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के नमूने लिए जाएंगे। जिले में धामपुर क्षेत्र के एक गांव के अलावा बाकी कहीं पर भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।