पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलने से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भाकियू अराजनैतिक की तहसील में हुई बैठक में पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने सहित कई मांगों को उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल ने कई किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। किसान कृषि विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है। तहसील में अब नई खतौनी दर्ज है, जिसमें किसानों की कम भूमि दर्शाई गई है। लेखपाल के गांव में नहीं पहुंचने पर किसानों को भूमि संबंधी कागज लेने में काफी दिक्कतें आती हैं। समस्याओं का निस्तारण न होने पर किसानों में रोष व्याप्त है।
बैठक में गांव की बदहाल सड़कों को दुुरुस्त कराने, गांव असगरपुर में हाईटेंशन लाइन के बजाय केबल से बनीं विद्युत लाइन खिंचवाने की मांग भी की उठाईं गईं। ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, भोपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष सुखजिंदर गोल्डी, नवीन, प्रशांत, देवेंद्र सिंह, राजवीर चौधरी, हितेश आदि मौजूद रहे।