फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2024 तक जर्जर लाइनें और ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात : सोमेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा राज्यमंत्री बोले, 2017 से पहले वीआईपी शहरों को ही मिलती थी बिजली
विज्ञापन

योगी सरकार में भेदभाव से नहीं समान रूप से सभी को मिल रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में वीआईपी जनपदों को ही बिजली आपूर्ति होती थी। बाकी जिलों को क्षेत्रवार शिफ्टों में आठ घंटे दिन और आठ घंजे रात में बिजली आपूर्ति मिलती थी। योगी सरकार बिना भेदभाव के सभी जिलों को आपूर्ति कर रही है। मार्च 2024 तक जनपद की सभी जर्जर लाइनों, ओवरलोडिंग दूर हो जाएगी। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ा दिया जा रहा है। बड़े अस्पताल, प्राइवेट संस्थानोें, होटल, कार्यालयों पर सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने योजना शुरू की है। सोलर पैनल पर सभी सब्सिडी मिलेगी। मार्च 2024 तक जनपद की सभी जर्जर लाइनों, ओवरलोडिंग दूर हो जाएगी। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। इस दौरान भाजपा नेता रणजीत चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जल्द जा जाएगा निजी नलकूपों की बिजली मुफ्त का आदेश
ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। निजी नलकूपों और आबादी के बिजली फीडर अलग-अलग करने कार्य चल रहा है। यह जल्द पूरा होते ही नलकूपों को मुफ्त बिजली के आदेश भी आ जाएंगे।

अवैध कालोनियों पर लगाए जाएंगे बोर्ड
कालोनाइजर जमीन लेकर अवैध रूप से कालोनी काट रहे हैं। काफी कालोनियों में विद्युतीकरण नहीं है। उनमें बिजली के खंभे खड़े है, लेकिन कनेक्शन नहीं मिलते हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये बड़ा गंभीर मामला है। समीक्षा बैठक में अधिकारियों निर्देश दिए कि ऐसी काॅलोनियों को चिन्हित कर उनपर पर अवैध काॅलोनी का बोर्ड लगवाया जाए।

निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें



बिजनौर। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि निर्बाध रूप से विद्युतापूर्ति करना सुनिश्चित करें। विद्युत सेविंग के लिए वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहित करें। विभागीय अधिकारियों को उसका प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं। अवैध रूप से कनेक्शन दिया जाता है, जांच आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी फीडर पर लोकल लाइनमैन को नियुक्त न करें। सभी बिजली अधिकारी जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से संपर्क स्थापित करें। उनके सुझावों और प्रस्तावों को गंभीरता के साथ विचार करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, अधीक्षण अभियंता बिजनौर निरंजन कुमार सिंह, धामपुर अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र प्रसाद, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन








आठ की जगह 12 घंटे ड्यूटी दे रहे एसएसओ, ऊर्जा राज्यमंत्री चौंके



समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री ने आवास-विकास बिजलीघर का निरीक्षण किया। एसएसओ से पूछा कि कितने घंटे की ड्यूटी करते हो। कर्मचारी ने कहा कि 12 घंटे। बोले कि जब ड्यूटी आठ की तो 12 घंटे क्यों कर रहे हैं। सभी लोग आठ घंटे की ड्यूटी ही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें