फोटो
कालागढ़। केंद्रीय कॉलोनी में सेफ्टी टैंक में गिरे हुए सांभर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर वनों में छोड़ दिया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर सांभर केंद्रीय कॉलोनी के आवास संख्या बी -682 के निकट बने सेफ्टी टैंक में जा गिरा। सूचना मिलते ही वन विभाग का त्वरित अनुक्रिया दल मौके पर पहुंच गया। सर्पमित्र दीपक कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने सांभर को टैंक से बाहर निकाला। वन क्षेत्र अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनता की सजगता एवं गश्ती दल की सतर्कता से एक वन्य जीव की जान बच गई। सांभर को जंगल में छोड़ दिया गया है।