बढ़ापुर रेंज में मिला एक हथिनी का शव
नजीबाबाद। नजीबाबाद वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या 10 में एक मादा हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बुधवार को वन प्रभाग नजीबाबाद के अधीन आने वाली बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या 10 में गंगाराम वाला फार्म के निकट एक हाथी का शव पड़ा मिला। बढ़ापुर रेंज के वनकर्मी सूचना पर घटनास्थल की ओर दौड़े और इस बाबत वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। नजीबाबाद वन प्रभाग के डीएफओ एमके शुक्ला ने हाथी का शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नजीबाबाद से वन विभाग के एसडीओ राजीव कुमार वहां पहुंच गए हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।