फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित वेतन से कम दिए जाने के विरोध में मीटर रीडरों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
चांदपुर तहसील में एसडीएम हिमांशु वर्मा को ज्ञापन देते विद्युत मीटर रीडर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर। विद्युत मीटरों की रीडिंग ले रहे मीटर रीडरों ने निर्धारित वेतन से कम दिए जाने के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत मीटर रीडर तहसील पर एकत्र हुए और ज्ञापन उपजिलाधिकारी हिमांशु वर्मा को दिया। ज्ञापन में मीटर रीडरों ने कहा कि मुरादाबाद में ज्वाइनिंग के समय प्रत्येक मीटर रीडर को अपने क्षेत्र में 1800 बिल देहात तथा 2200 बिल टाऊन क्षेत्र के अतिरिक्त कोई अन्य टारगेट न होना बताया गया था। इसके लिए निर्धारित वेतन 15 हजार रुपये प्रति माह बताया था। ईपीएफ/ईएसआई आदि की कटौती के बाद प्रत्येक मीटर रीडर को 12 हजार रुपये वेतन मिलना तय हुआ था। मीटर रीडरों को दिए लक्ष्य पूर्ण करने के बाद भी मीटर रीडर के खाते में करीब 1499 से 4800 रुपये ट्रांसफर हुए हैं। मीटर रीडरों ने निर्धारित लक्ष्यों के साथ फिक्स सैलरी 12 हजार दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नरपाल सिंह, अंतरिक्ष कुमार, अंकित, मनोज कुमार, जोगेंद्र सिंह, लोकेश, निपेंद्र सिंह, दीपक, शिवम कुमार, हर्षित शर्मा, नितिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें