- कई जगह निकाली गई शोभायात्रा, जयंती को लेकर मजबूत रही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाएं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। गांव मनकुआं में ओमप्रकाश सिंह के नलकूप पर संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम हुआ। पूर्व प्रधानाचार्य हरिराज सिंह गहलोत ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन दीपक कुमार ने किया। बौद्धिक खंड कार्यवाह कमलवीर सिंह, खंड संयोजक सामाजिक समरस्ता रोहिताश सिंह, नवीन कुमार, धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार, रघुनंदन सिंह व ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
कोतवाली देहात के शादीपुर में समाजसेवी आदित्यवीर सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख अंकित चौधरी, संजीव चौधरी, प्रशांत कुमार, फकीरचंद, नवनीत गुप्ता, योगेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे। गजरौला शिव में रविदास धर्मशाला में महिलाओं ने कीर्तन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। अफजलगढ़ में लाल सिंह ने यज्ञ कराया। एडवोकेट हरीओम सिंह, विजयपाल सिंह, रंजीत सिंह, बलजीत, लाल सिंह, विरेंद्र आदि का सहयोग रहा।
स्योहारा में भी शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सांसद गिरीश चंद, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, प्रियंकर राणा, व्यापारी व भाजपा नेता अरुण वर्मा, चौधरी फहीमउर्रहमान, हाजी इल्यास, हाजी आमिर चौधरी, सनी अख्तर आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष चन्द्रमोहन चुन्नू, संजीव, नितिन आदि मौजूद रहे।
नगीना के मोहल्ला चौधराना स्थित प्राचीन देवता मन्दिर से संत रविदास की शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, मोहित गोयल, नीरज विश्नोई, इंजीनियर अमित गुप्ता आदि ने अलग-अलग स्वागत शिविर में स्वागत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व रविदास सभा के अध्यक्ष गोपाल सिंह, बसपा सांसद गिरीश चंद, दीपक कुमार, दलीप उर्फ पिंटू, विधायक मनोज पारस, विधायक ओम कुमार, पूर्व विधायक सतीश गौतम, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, रोहित रवि, धर्मेंद्र पारस, हाजी रोशन आदि कर रहे थे।
हल्दौर में विधायक ओमकुमार व उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शोभा रानी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कमेटी अध्यक्ष बलवंत सिंह, अतुल कुमार, राज कुमार, मोहल्ला खेड़ा रविदास कमेटी से कमेटी अध्यक्ष मोहित कुमार, अल्लाहावाला कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार, दीपक चानू, अतुल मारवाड़ी, दर्पण रावल आदि मौजूद रहे। नहटौर में विधायक ओमकुमार ने अपनी पत्नी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा रानी के साथ ग्राम समसपुर, बेरमाबाद गढ़ी, बेगराजपुर, किशनपुर भोगन सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर कर फीता काट रविदास जयंती के जुलूस का शुभारंभ किया। किरतपुर में ब्लॉक प्रमुख अंकित चौधरी, बसपा नेता धनीराम सिंह, बाबू जगराम सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह रवि, अखिलेश सिंह, बिशम्भर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र आदि रहे।