फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर के विदुरकुटी घाट पर हुई मां गंगा की आरती

Mon, 06 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा घाट पर गंगा की आरती करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंगा समग्र क
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंगा समग्र के जिला संयोजक ओमप्रकाश, जिला सह संयोजक ब्रजपाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने विदुरकुटी के पावन गंगा घाट पर गंगा आरती हुई। स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. टीसी अग्रवाल ने कहा कि गंगा का स्वच्छ अविरल बहना पर्यावरण के लिए आवश्यक है। वातावरण में ऑक्सीजन के लेवल को बनाएं रखने के लिए गंगा जैसी नदियों का स्वस्थ रहना आवश्यक है। गंगा का महत्व धार्मिक दृष्टि से तो हमारे जीवन में है ही, लेकिन पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. मंजु चौधरी ने सभी महिलाओं से एक प्रण करने का आग्रह किया कि यदि आप अपनी संतान के लिए सुख समृद्धि की कामना करती हैं, तो उसके लिए पर्यावरण को बचाना ही होगा। गंगा आरती में अनेक भक्त उपस्थित रहे, जिनमें हर्ष चौधरी, शाश्वत चौधरी, सुखराम पाल सिंह, सुखवीर सिंह, चमन सिंह, उमेश, दिनेश, शीशपाल, बृजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें