फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संत रविदास को किया श्रद्धापूर्वक नमन, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
नजीबाबाद के धनौरा क्षेत्र में संत रविदास की शोभायात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली/नांगलसोती/जलालाबाद। संगोष्ठियों और शोभायात्रा के साथ संत रविदास को नमन किया गया। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

संत शिरोमणि सदगुरु रविदास समाजोत्थान समिति ने संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महासचिव तेजपाल सिंह की देखरेख में रविदास धर्मशाला धनौरा से क्षेत्रीय ग्राम प्रधान के पति पारेंद्र सिंह और संतोष कुमार ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शिवराज सिंह नौबहार सिंह, अशोक कुमार, आरके सागर, महेंद्र सिंह, डॉ.राजीव, विपिन कुमार, शशिकांत, धनीराम सहित समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया।
रविदास धर्मशाला साहनपुर में संत रविदास अंबेडकर समिति की ओर से संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मोबीन हसन, महेंद्र सिंह और रामनाथ सिंह ने संत रविदास के सामाजिक समरसता के संदेश पर चर्चा की। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार, दीवान सिंह, लव कुश, मोहित, अवनीश, वीरेंद्र पाल, रामबली आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर, सत्य विहार कॉलोनी में संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में रीता भुईयार, अंजु बौद्ध, शोभा रानी, सुनीता, नितेश, हरिराज, ज्ञान सिंह, हरगोविंद, राजेश कुमार, वेदपाल आदि ने भाग लिया।
उधर, नांगल में रविदास जयंती जुलूस का शुभारंभ रविदास धर्मशाला जीतपुर से हुआ। जुलूस को नांगल, जीतपुर और खानपुर के अनेकों मोहल्लों से निकाला गया। आजाद समाज पार्टी नेता भीमसेन हल्दिया ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। जुलूस में छोटेलाल, नरपाल सिंह, नंदकिशोर, पीतम सिंह, वेदपाल सिंह, प्रमोद कुमार, करतार सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहतपुर खुर्द, शेखूपुरा आलम, औरंगपुर बसंता सहित विभिन्न क्षेत्रों में रविदास जयंती पर अखाड़ा जुलूस निकाले गए। राहतपुर में ग्राम प्रधान मुस्तफा, अखाड़ा अध्यक्ष लेखराज सिंह ने अखाड़ा जुलूस का नेतृत्व किया। शेखूपुरा आलम में हरीश, धर्मपाल सिंह की देखरेख में अखाड़ों में कलाकारों ने करतब दिखाए।ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें