फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हर्षोल्लास के साथ मनाई संत रविदास की जयंती, निकालीं शोभायात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलेभर में निकाले गए 450 जुलूस और शोभायात्रा
विज्ञापन

-कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच निकाले गए जुलूस






संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना/बेगावाला/हल्दौर/अफजलगढ़/रेहड़/कादराबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती जिलेभर में उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। जिलेभर में अलग अलग जगहों पर 450 जुलूस-शोभायात्राओं का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। अखाड़ों में युवाओं के करतब दिखाए।
नगीना में मोहल्ला चौधराना स्थित प्राचीन देवता मन्दिर से गुरु रविदास शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ।पालिका चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहरुख खलील, भाजपा नेता लवी मित्तल आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व रविदास महासभा के अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व विधायक सतीश गौतम, पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर, रोहित रवि, सेवानिवृत्त उप श्रम आयुक्त रोशन लाल, भाजपा विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, धर्मेंद्र पारस, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, बाबू चंद्रपाल, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार आदि ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, गोपाल शर्मा, मकसूद उस्मानी, आरिफ मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेगावाला क्षेत्र के खानजहांपुर बहादर गांव में जयंती पर निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान सीताराम ने फीता काटकर किया। जितेंद्र, सुमित,रामसिंह, सेवाराम, नरेश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
हल्दौर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शोभा रानी और पालिका चेयरपर्सन विमला देवी ने शोभायात्राओं का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जमनावाला कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह फौजी, बबलू, ब्रह्मपाल, खेड़ा कमेटी अध्यक्ष मोहित कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार, भूरे, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

उधर कादराबाद, हिदायतपुर, गढ़वावाला, अनवरपुर चंडिका समेत अन्य गांव में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, विष्णु सिंह, जालम सिंह, इंदर सिंह, रामगोपाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।


राजा का ताजपुर में आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक बलराम सिंह व प्रधानाचार्य शौरभ राजपूत ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कमलजीत सिंह, स्वाति चौहान, हरवेंदर कौर, माधुरी देवी, नीतू रानी, महरीन आदि ने भी विचार रखे। संदीप कुमार, रोहित कुमार, विशाखा शर्मा, ललित कुमार, साइमन, अनुराग त्यागी मौजूद रहे। हीमपुर दीपा गांव में रविदास जयंती पर हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। गंगाराम, उमेशचंद, ओमपाल, मुनेश्वर, वीर सिंह आदि की मौजूदगी रही।

नहटौर में बल्लाशेरपुर में शोभायात्रा निकाली गई। नौबहार सिंह, पुष्कर सिंह, डालचंद सिंह, डॉ.भूपेन्द्र सिंह, चेतन सिंह, नेमी शरण, संजय, मदनपाल, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं फुलसंदा, अखेडा, शेखपुरा लाला, मुजफ्फरपुर नन्हेडा, खेतापुर, समसपुर आदि सहित तीन दर्जन गांवों में शोभायात्रा निकाली गई।

स्योहारा के मोहल्ला गूंगी सराय से शोभायात्रा शहर में अलग अलग जगहों से होते हुए वापस गूंगी सराय में पहुंची। कार्यक्रम में पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, भाजपा नेता अरुण वर्मा, पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, चौधरी फहीमउर्रहमान, हाजी इल्यास आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष महिपाल सिंह, संयोजक संजीव कुमार, चन्द्रमोहन सिंह, विकास कुमार उर्फ मोनू, विजयपाल कुमार, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नितिन कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झालू में अखाड़े के उस्ताद जयपाल सिंह ने करतब दिखाए। चेयरमैन लोकेन्द्र चौधरी ने नेपाल सिंह, संजय वर्मा, दीपक चौधरी, बिट्टू जोशी, नवीन, अनुराग जोशी, महेंद्र फौजी के संग शोभायात्रा का स्वागत किया। पुरानी घास मंडी में शिवम अग्रवाल एडवोकेट, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल राजीव आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जयंती में शेर सिंह, पन्नू, हरि सिंह, रामलाल, रामचन्द्र, धर्मपाल, रोहित, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें