फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजलीघर में फाल्ट से गुल हुई शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट से बुखारा बिजलीघर में आई तकनीकी कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बुखारा बिजलीघर में फाल्ट आने से शहर में कई घंटे बिजली गुल रही है। करीब पांच घंटे कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली आने की जानकारी लेने को उपभोक्ता फोन करते रहे।
जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा, आवास विकास बिजलीघर से आपूर्ति होती है। शनिवार शाम को बुखारा बिजलीघर में फाल्ट हुआ, जिससे बिजलीघर आपूर्ति बंद हो गई। इसी फाल्ट को सही करने के कारण आवास- विकास बिजलीघर की बिजली आपूर्ति बंद रही। इस कारण शाम के समय बिजली गुल होने से शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उपभोक्ता सतेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार का कहना है कि शाम करीब पांच बजे से आपूर्ति गुल हो गई। शहर की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी है। अफसरों ने बताया कि फाल्ट होने से बुखारा बिजलीघर में तकनीकी कमी आ गई है। उसे ठीक कराने के लिए अफसर बिजलीघर पर पहुंचे। तकनीकी को दूर करने के लिए रिले आदि उपकरण दूसरे बिजलीघर से मंगाया गया।
विज्ञापन

बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। दोनों बिजलीघर बंद हो गए। तकनीकी कमी को दूर कर जल्द आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें