नहटौर। ठेले वाले की पिटाई के प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ के पदाधिकारियों ने पीड़ित के गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उच्च अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर कड़े शब्दों में निंदा की।
पांच दिन पूर्व गांव कासमपुर लेखराज निवासी रिंकु सैनी के साथ एक दरोगा व दो पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी थी। रिंकु सैनी का आरोप था कि ठेला लगाने का महीना नहीं देने पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। इस प्रकरण को लेकर सैनी समाज एकजुट होता जा रहा है। अब तक कई संगठन इस मामले को लेकर घटना की जानकारी ले चुका है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष डा. होराम सिंह सैनी, जिला संगठन मंत्री भूदेव सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित सैनी आदि पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारी कार्रवाई से कतरा रहे हैं। दरोगा स्थानांतरण होने के बाद भी महीने से थाने में जमा हुआ। सैनी समाज एकजुट होकर रिंकु सैनी को न्याय दिलाएगा और मानवाधिकार आयोग के समक्ष मामले को उठाएंगे।