फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव जौहरी रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी नामित किए गए हैं। रुटा के चुनाव अगले माह संभावित हैं। रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार रविवार को बरेली कॉलेज में रुटा कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अधिकतर महाविद्यालय के अध्यक्ष व सचिव तथा रुटा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रूटा के चुनाव बरेली कॉलेज में संपन्न कराए जाएं। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनुराग मोहन बरेली कॉलेज बरेली एवं चार अन्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव जौहरी वर्धमान कॉलेज बिजनौर, डॉ. विनोद पांडे के जीके कॉलेज मुरादाबाद, डॉ. मोहम्मद सलीम अहमद खान जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, डॉ. आशीष कुमार सक्सेना एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं नामित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की तिथि तथा संपूर्ण कार्यक्रम चुनाव अधिकारी द्वारा एक या दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव की संभावित तिथि 13 नवंबर हो सकती है। इस अवसर पर फुपुक्टा के नवनिर्वाचित जोनल सेक्रेटरी डॉ. शोराजसिंह को बुके देकर एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में वर्धमान कॉलेज बिजनौर से डॉ. राजेश यादव, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, आरएसएम कॉलेज धामपुर से शोराज सिंह डॉ. ओपी मौर्या, साहू जय कॉलेज से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. मुकेश कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें