फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंच गया हत्यारोपी

विज्ञापन
स्योहारा में पत्नी की हत्या आरोपी पति जॉनी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बोला हत्यारोपी, मैंने पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार कर लो मुझे
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। अनैतिक संबंधों होने के शक में युवक ने पत्नी प्रियंका (30) को गला दबाकर हत्या कर ली और उसके बाद सीधा थाने पहुंचकर बोला, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना थाना स्योहारा के गांव सदाफल में रविवार की रात करीब 11:30 बजे हुई। हत्यारोपी जॉनी पुत्र सोमपाल गांव सदाफल का ही रहने वाला है। प्रियंका दस दिन बाद रविवार को ही अपने मायके कुंडा बलदाना नूरपुर से अपनी ससुराल सदाफल लौटी थी। वर्ष 2017 में प्रियंका की शादी जॉनी के बड़े भाई दीपक के साथ हुई थी। दोनों के बीच अनबन रहती थी और एक साल बाद दीपक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद जॉनी के साथ प्रियंका की शादी कर दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि प्रियंका के अनैतिक संबंध होने के संदेह में उसकी हत्या करने की बात जॉनी ने कही है। जॉनी के पिता सोमपाल की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें