भागूवाला में बाइक रैली निकालते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : NAZIBABAD
भागूवाला और सबलपुर बीतरा में पुलिस ने निकाली बाइक रैली
भागूवाला/नांगलसोती। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से भागूवाला, नांगलसोती का सबलपुुर बीतरा क्षेत्र सील है। मंडावली और नांगलसोती पुलिस ने दोनों हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
सीओ प्रवीन कुमार सिंह के निर्देशन में मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने भागूवाला क्षेत्र और नांगलसोती के थानाध्यक्ष सबलपुर बीतरा क्षेत्र में शनिवार को बाइक रैली निकाली। बाइक रैली के दौरान पुलिस को तीसरे चरण में लॉकडाउन को सफल बनाने हॉटस्पॉट क्षेत्र में घर से बाहर न आने के निर्देश दिए गए।