फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के जग्गा को चित कर नजीबाबाद के सद्दाम ने जीता कुश्ती खिताब

विज्ञापन
नजीबाबाद में कुश्ती दंगल में दांव लगाते पहलवान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नजीबाबाद के सद्दाम ने जीता दंगल
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। भारतीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता में नजीबाबाद के सद्दाम पहलवान ने पंजाब के नामवर पहलवान जग्गा को पराजित कर कुश्ती चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक ओपन कुश्ती मुकाबलों का खेल प्रेमियों ने जमकर लुप्त उठाया।
शुएब पहलवान अखाड़ा नजीबाबाद की ओर से विराट कुश्ती प्रतियोगिता के सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला नजीबाबाद के सद्दाम पहलवान और पंजाब के जग्गा पहलवान के बीच हुआ। हर्सवाड़ा में रेफरी अतीक राइन की देखरेख में संघर्षपूर्ण मुकाबले में सद्दाम पहलवान ने शानदार दाव के साथ पंजाब के जग्गा पहलवान को पराजित कर चैंपियनशिप जीती। मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम ने विजेता सद्दाम पहलवान और उपविजेता जग्गा को नगद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने चैंपियनशिप में भाग लेने आए पहलवानों से हार जीत की भावना के स्थान पर खेल भावना को महत्व देने और अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने की सलाह दी। अन्य मुकाबलों में नजीबाबाद के पहलवान सुमित और नजीबाबाद के ही जावेद, बागपत के आशीष और हरियाणा के सुमित, नगीना के गुलशन और नजीबाबाद के हरनान के बीच कुश्ती मुकाबला बराबर रहा। रेफरी धनी और अतीक राईन की देखरेख में संपन्न मुकाबलों में पंजाब के जग्गा, कुरुक्षेत्र के रोमियो, हरियाणा के धनी, कलियर के कादिर गनी ने अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजन में शाहनवाज मंसूरी, शाहिद कुरैशी, सद्दाम, अतीक, मोनू, मो. नाजिम, मो. शाकीर, रईस ने दंगल के आयोजन में सहयोग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक पहलवानों ने भाग लिया।

नजीबाबाद में कुश्ती दंगल में दांव लगाते पहलवान।- फोटो : BIJNOR

धामपुर में गन्ना समिति परिसर में प्रदेश् और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन कर- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें