धामपुर एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के अफजलगढ़ में नोटबंदी के 72 दिन बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन बैंकों के बाहर लाइनों में लगना लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या बन गई है। सुबह आठ बजे से ही लोग बैंकों की लाइन में लग जाते हैं। कैश नहीं मिलने पर लोग निराश होकर घर लौट जाते हैं। नगर के अधिकांश बैंकों के एटीएम बंद है।
बृहस्पतिवार को भी बैंकों की स्थिति ऐसी ही रही। उपभोक्ता अतीक, सुहेल, संजीव, मनोज, जितेंद्र, सुनील, हरपाल, शकील, माजिद, यूनुस ने कहा कि पीएनबी और स्टेट बैंक से भी पर्याप्त कैश ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है, उनके सामने रोजमर्रा की समस्या और बच्चों के खर्च हर समय मुंह बांए खड़े हैं। ग्राहक असमंजस में है। पता नहीं कब तक ऐसे हालात सामान्य होंगे। धामपुर, शेरकोट, रेहड़, हरेवली के बैँकों में भी कैश को लेकर लोगों में मारामारी मची है। बैंकों के चैनल को दोनों हाथों से पकड़े लटके रहते हैं।