फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे मिलेंगे सेनेटरी पैड

Tue, 21 May 2024 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन महिलाओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर जागरूक कर रहा है। अब ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे सखी सुरक्षा पैड अर्थात सेनेटरी पैड मिलेंगे। इसके लिए प्रशासन ने ब्लाॅकों में 44 विदुर आउटलेट खोले हैं। सीडीओ पूर्ण बोरा ने फार्मासिस्टों से स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सेनेटरी पैड की बिक्री में सहयोग करने काे कहा है।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह सखी सुरक्षा पैड अर्थात सेनेटरी पैड बना रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर जागरूक करने की जरूरत है। प्रशासन जागरुकता अभियान चला रहा है। अब ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे सखी सुरक्षा पैड मिलेंगे। गांवों में राशन की दुकानों पर सेनेटरी पैड की बिक्री होगी।


- ब्लाॅकों में आउटलेट खुले
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि जिले के सभी 11 ब्लाॅक में सखी सुरक्षा पैड की बिक्री के लिए 44 आउटलेट खोले गए हैं। जिला मुख्यालय पर विकास भवन में आउटलेट खोला गया है। राजकीय अस्पतालों के फार्मासिस्टों से बैठक में गांव व शहर के मेडिकल स्टोरों पर सेनेटरी पैड की बिक्री में सहयोग करने को कहा गया है। अफजलगढ़, हल्दौर व स्योहारा में सेनेटरी पैड निर्माण की वर्कशाप संचालित है। क्लस्टर लेवल फैडरेशन अर्थात सीएलएफ के माध्यम से 36000 व मेडिकल स्टोरों के माध्यम से 50000 अर्थात कुल 86000 सेनेटरी पैड की बिक्री हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें