-आरएसएम इंटर कॉलेज में दो दिन होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब तहसील स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। खेल विभाग की ओर से अंडर-14 बालक/बालिका ग्रामीण खेल लीग का आयोजन हो रहा हीै। धामपुर तहसील में आज से दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आगाज हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन आरएसएम इंटर कॉलेज में होगा।
डीएम के निर्देश पर ग्रामीण अंचलों में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। धामपुर तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 खेलों में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा। नौ मई को एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, ताईक्वांडो की प्रतियोगिता होगी। जबकि 10 मई को कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी , हैंडबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभा निकालने के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे मौका दिया जाएगा।