फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीण डाक कर्मियों का धरना जारी, शाखाएं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक कर्मी बोले, सात सूत्री मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक कर्मियों का तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि सात सूत्री मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल की वजह से जिलेभर में डाकघर की ज्यादातर शाखाएं बंद हैं।

ग्रामीण डाक सेवकों ने पुरानी पेंशन, आठ घंटे ड्यूटी, पदोन्नति, मुफ्त चिकित्सा, 180 दिन की छुट्टी, ग्रामीण क्षेत्रों में खुले शाखा डाकघरों का कार्यकाल आठ घंटे करने की मांग उठाई। मंडलीय सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 288 शाखा डाकघर हैं। इनमें से अधिकांश बंद चल रहे हैं। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बीपी पार्सल, जरूरी डाक का जगह-जगह ढेर लगा हुआ है। इससे जनता परेशान हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार एवं संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रतिष्ठ विश्नोई, जतिन कुमार, रिंकु, खालिद उस्मानी, टिकेश, निकलेश, विजयपाल, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उधर, हल्दौर नगर के डाकघर के बाहर भी ग्रामीण डाक सेवकों का धरना जारी रहा। सुनील कुमार ने कहा कि आठ घंटे के स्थान पर दस घंटे काम लिया जा रहा है। साथ ही बचत बैंक, जीवन बीमा आदि कई विभिन्न काम भी लिए जा रहे है। डाक सेवकों ने पेंशन, चिकित्सक सुविधा आदि मांगों को रखा। इस मौके पर कुश कुमार, नरेश कुमार त्यागी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें