फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की कर रही उपेक्षा : चंद्रशेखर

विज्ञापन
नांगलसोती-आरबीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित सम्मेलन में बोलते असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी की ओर से बहुजन एकता सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की उपेक्षा कर रही है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार मौन है।

नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित बहुजन एकता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। इसे बचाने के लिए असपा को ताकतवर होना जरूरी है। राजनीति में समानता जरूरी है। यदि समानता नहीं होगी तो देश मजबूत नहीं होगा। देश में मौजूदा सरकार सीबीआई औश्र ईडी का डर दिखाकर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। हमें अपना स्वाभिमान बचाने व आत्म सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे है, लेकिन संसद में आवाज उठाने के लिए हमें अभी से ही गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना होगा। बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। चंद्रशेखर ने गांव काशीरामपुर और मोहनपुर में भी संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बलराम सिंह की अध्यक्षता और जिला प्रभारी रजत कुमार के संचालन में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भीमसेन हल्दिया, धर्मराज हल्दिया, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक कुमार, आदिल सिद्दीकी, प्रशांत महासागर, ललित कुमार, विवेक सैन, रोहित सागर, शिवम, उमेश कुमार, अजीत बौद्ध, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, पर्वेंद्र, विजेंद्र, रविंदर, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें