स्योहारा में श्री दिगम्बर जैन इंटर कालेज रोटरी क्लब के दी पावली मेले में कार्यक्रम पेश करती महिल?
- फोटो : BIJNOR
रोटरी क्लब ने लगाया दीपावली मेला
स्योहारा। रोटरी क्लब स्योहारा संपूर्ण की ओर से श्री दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में खाने, खेल खिलौने के साथ ही इलेक्ट्रानिक समान के स्टाल पर काफी भीड़ रही।
मेले का उद्घाटन थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने फीता काट कर किया। विधायक अशोक राणा की माता शांति देवी विशिष्ठ अतिथि रहीं। चाट, गेम महिलाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीद के लिए लोगों में भारी उत्साह रहा। मेले में पटाखों का प्रयोग न करने, प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर कपड़ों के थैले करने के प्रति जागरूक किया गया। सात प्रकार के लक्की ड्रा भी मेले के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले में हर घंटे पर एक लकी ड्रा निकला गया। प्रथम ड्रा चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह व नूरपुर क्षेत्र के विधायक नसीमउल हसन द्वारा निकाला गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. मनोज वर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ राजू ऊन वाले, संजय जैन, कुंवर राणा प्रताप सिंह, अनिल कुशवाहा, शोभित जैन, डॉ. एचएस कालरा, डॉ. रवि सिसौदिया आदि का विशेष सहयोग रहा।