फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

विज्ञापन
किरतपुर में मौलाना मौ अली जौहर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में विवेकानंद जयंती पर आयोजित गोष्ठी में को ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
विज्ञापन

बिजनौर, किरतपुर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडर के नेशनल चेयरमैन इंजीनियर विकास कुमार ने विद्यार्थियों तथा प्रोफेसरों के साथ भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास एवं निर्माण में मुख्य किरदार निभाती है। किसी भी देश का युवा राष्ट्र निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंद्रदेव भारती, अमन त्यागी, सतबीर सिंह एवं अंकित त्यागी ने भी छात्रों से अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के प्रबंधक साईम राजा व प्राचार्य मोहित बंसल ने फाउंडेशन के सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभा में अरुण कुमार, रचना, डा. कासिम अंसारी, दानिश अख्तर, हुदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें