शिवालाकलां क्षेत्र के गांव फीना में घर में महिला से लूट की घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
महिला को बंधक बनाकर लूटपाट
शिवाला कलां (बिजनौर)। दिनदहाड़े घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। नशा सुंघाकर बेहोश भी कर दिया। बदमाश घर में रखी 12 हजार की नकदी और लाखों की ज्वेलरी लूट ले गए।
फीना गांव के रहने वाले अजय कुमार रविवार को दिन में एक बजे गांव में दावत खाने के लिए गए थे। घर पर उनकी पत्नी मीना देवी घर में अकेली थी। तभी घर में दो अज्ञात बदमाश घुस आए।
बदमाशों ने मीना देवी का कपड़े से आंख और मुंह बंद कर कमरे में खींच कर ले गए। घर में रखी नकदी और ज्वेलरी के बारे में मालूम किया, विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर उसको नशा सुंघा दिया। कुछ देर बाद अजय घर पर आया तो पत्नी को कमरे में नीचे पड़ा देखा तब होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। तीन घंटे बाद मीना देवी को कुछ होश आया तो घटना की जानकारी दी। मीना देवी ने पुलिस को तहरीर दी है उसमें 12000 की नकदी सोने की गले की चेन, 4 कानों की बाली, चार अंगूठी सहित लाखों रुपये का सामान बदमाश चोरी कर ले गए। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया घटना के बारे में जांच की जा रही है। इसका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।