फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

बिजनौर, नूरपुर। बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।
चोरों ने पुलिस थाने के पास बुध बाजार में स्थित दिलशाद अहमद की रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से डेढ़ हजार रुपये व करीब 30 हजार रुपये की जींस चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने शकील अहमद की जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाते हुए गल्ले से 36 हजार रुपये और करीब 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान के ताले टूटे देखकर पड़ोस के मकान में रहने वालों ने दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। थाने से कुछ दूरी पर मेन बाजार में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी नेता तसलीम अहमद इदरीसी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल से घटना का खुलासा करने की मांग की है। एसएचओ ने उन्हें घटना का शीघ्र खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें