फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से सवा दो लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
नगीना में लूट का शिकार बैंक मित्र संचालक शादाब। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बैंक मित्र से सवा दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

नगीना। काला खेड़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बैंक मित्र से बदमाशों ने दो लाख 24 हजार रुपये के लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक मित्र को साथ में लेकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनपुरा सराय निवासी मोहम्मद शादाब ने पुलिस को सूचना दी कि नगीना-काला खेड़ी मार्ग पर अंडरपास के नीचे तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोककर उससे 2.24 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। वह पंजाब नेशनल बैंक नगीना शाखा से रुपया निकाल कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। उसने पंजाब नेशनल बैंक की अपने गांव में बैंक मित्र के रूप में छोटी शाखा खोल रखी है। सूचना पर सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उधर पंजाब नेशनल बैंक नगीना शाखा के कर्मचारी का कहना है कि शादाब पिछले करीब 12 वर्षों से बैंक मित्र के रूप में काम कर रहा है। बुधवार को उसने बैंक शाखा से 2.24 लाख रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रही है, क्योंकि पीड़ित व्यक्ति बार-बार अपने बयान बदल रहा है। उनका कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक से बुधवार सुबह जो रुपये निकाले गए हैं, वह शादाब के खाते के बजाय दूसरे खाते से निकले गए हैं।

नगीना में लूट की घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ व थाना प्रभारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें