फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े कोरोना केस तो घट गए रोडवेज यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़े कोरोना केस तो घट गए रोडवेज यात्री
विज्ञापन

बिजनौर। मौसम और कोरोना का परिवहन विभाग पर बुरा असर पड़ रहा है। बिजनौर डिपो से लगभग दो से तीन हजार दैनिक यात्री कम यात्रा कर रहे हैं। यात्री कम होने से डिपो की आमदनी भी घटी है। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों ने रोडवेज से यात्रा करनी कम कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी में दो से तीन हजार दैनिक यात्रियों ने कम यात्रा की है। यात्रियों की कमी बढ़ते कोरोना केस और मौसम के बदलाव के बाद दिखाई दी है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर से मची तबाही का मंजर तो सभी ने देखा है, जिसके चलते अब लोग सतर्कता बरत रहे हैं। इसका अंदाजा डिपो से मिले आंकड़ों से ही चल रहा है कि कैसे जनवरी में अब तक यात्रियों की संख्या कम हुई है। एक से 20 जनवरी तक बिजनौर डिपो से 32 लाख 36 हजार लोगों ने यात्रा की, जबकि एक से 20 दिसंबर 2021 तक डिपो से 36 लाख 90 हजार लोगों ने यात्रा की। इसके साथ ही विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी शुरू से अब तक डिपो की दिसंबर के मुकाबले 25 लाख रुपये आमदनी घटी है। एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि जनवरी में दो से तीन हजार दैनिक यात्री कम यात्रा कर रहे हैं, जिसका असर डिपो की आमदनी पर पड़ रहा है। जनवरी में एक तरफ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। सर्दी बढ़ने से भी यात्री कम हुए हैं। बढ़ती सर्दी के बीच बुजुर्ग भी बाहर कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें