नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर पलटी यात्रियों से भरी बस। (स्रोत-पुलिस)
नजीबाबाद। कोटद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को कोटद्वार अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
कोटद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस जाफराबाद क्षेत्र में सूखरो पुल के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 27 यात्री सवार थे। रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही जाफराबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चौकी प्रभारी मनवीर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस के चालक गोपाल सिंह और परिचालक ऋषिपाल को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं। अधिकांश को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों में सोनाली, प्रियांशु, कनिष्क, वेदिका, आशा देवी, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, इशांत कुमार को कोटद्वार के बेस अस्पताल में उपचार दिलाया गया।