लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह आज मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा में रोड शो करेंगे। रालोद अध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रालोद अध्यक्ष दोपहर बाद लालूखेड़ी से रोड शो करेंगे। धौलरा, तितावी, कादीखेड़ा, पीनना, बुढ़ाना मोड, खांजापुर से होते हुए भोपा, युसूफपुर, मोरना, छछरौली, वजीराबाद और नगर पंचायत भोकरहेड़ी में रोड शो करेंगे।